हसनपुरा: पुलिस की वर्दी में वाहन जांच कर 70 हजार रुपये उड़ाया

घटना सिसवन ढ़ाला सीवान की

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के उसरी बुजुर्ग निवासी आनंद कुमार गुप्ता पिता सुरेंद्र प्रसाद से अपराधियों ने 70 हजार रुपए लेकर फरार हो गए. बताया जाता है कि बुधवार को सिसवन ढ़ाला के समीप अपने को पुलिस बताकर वाहन जांच किया. फिर 70 हजार नगद रुपये लेकर रफ्फूचक्कर हो गया. इस मामले में पीड़ित द्वारा टाउन थाने में आवेदन दिया है. जिसमें बताया है कि हम बुधवार को ताजमोहम्मद की महिंद्रा छोटी पिकअप गाड़ी से सीवान खरीदारी करने जा रहे थे.

तभी सुबह 8:30 बजे सिसवन ढाला समीप एक अज्ञात युवक जो कि खुद को एक पुलिस ऑफिसर बताकर गाड़ी चेक करने के बहाने हमारी गाड़ी रूकवाकर हमारी तथा हमारी गाड़ी की तलाशी करने लगा. जहां तलाशी लेने के क्रम में मेरे पॉकेट में रखे 70 हजार रुपये निकाल लिया. जब मैं इसका विरोध किया तो मेरे व मेरे साथ बैठे गाड़ी मालिक के साथ बदतमीजी करने लगा. इसके बाद कानूनी कार्रवाई करने के साथ गलत इल्जाम में फंसाने की धमकी देकर किसी से फोन से बात करने लगा. फिर चकमा देकर 70 हजार रुपये लेकर रफ्फूचक्कर हो गया. युवक का रंग गोरा लाल रंग का शर्ट, काल रंग का पैट पहने था. पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026