नौतन: दबंगों ने नाजायज मजमा बनाकर घर में घुसकर पीटा, तीन लोग घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के अंगौता गांव में बाकी का पैसा मांगने को लेकर दबंगों ने दलित परिवार के के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर दलित संजीत मांझी ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. उसने आरोप है कि गांव के ही रामाकांत शाह विदेश भेजने के नाम पर मुझसे 80000 यह कह कर ले लिया कि तुझे विदेश के अच्छे कंपनी में भेज रहे हैं. विदेश जाने पर मुझे कोई कंपनी में काम नहीं मिला. इधर-उधर भटक कर अपना खर्च चलाया और घर से पैसा मांगा कर आउट फाइन भरकर घर वापस आया.

आने के बाद अपने गांव निवासी एजेंट रामा कांत साह से रुपए की मांग की तो उन्होंने नाजायज मजमा बनाकर बाइक बोलोरो से दर्जन भर से अधिक लोगों के साथ लाठी डंडा लोहे की रॉड लेकर पहुंच गए और जाति सूचक शब्द लगाकर गाली-गलौज देते हुए हमारे सहित हमारे घर के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट किया. जिसमें मेरा भतीजा राजा मांझी, मेरी पत्नी प्रियंका देवी सहित तीन लोग घायल हो गए हैं. तीनों घायलों का इलाज नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026