परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना की टीम ने शनिवार की शाम हुसैना बंगरा गांव में छापेमारी कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जब उसकी जांच की गई तो उसके पास से एक देसी कट्टा व पांच गोली बरामद किया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान हुसैना बंगरा निवासी प्रकाश कुमार प्रसाद के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि शनिवार की शाम रजनपुरा में एक मामले का अनुसंधान कर रहा था, तभी पता चला कि हुसैना बंगरा निवासी प्रकाश कुमार गांव आया है।
उसकी गतिविधि संदिग्ध लग रही है, वह काले रंग की अपाची बाइक से घटना को अंजाम देने की फिराक में है। तभी छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जब उसकी जांच की गई तो उसके पैंट के जेब से एक देसी कट्टा व पांच गोली बरामद की गई। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी कर रविवार को जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान रघुनाथपुर थाना के गोनहरिया निवासी के एक व्यक्ति को पकड़ा गया था, पूछताछ के दौरान उस पर कोई मामला नहीं होने के कारण उसे छोड़ दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…