परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी में तैनात एएसआइ तारकेश्वरनाथ त्रिपाठी का रविवार को आकस्मिक निधन हो जाने से पुलिस महकमे में मातम की लहर छा गई हैं। एएसआइ एक माह से बीमार चल रहे थे। चैनपुर ओपी के पुलिस कर्मियों ने बताया कि 25 मई की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्हें चैनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। शुक्रवार को उनकी स्थिति बिगड़ने पर उनके स्वजनों को मोबाइल से संपर्क कर सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही स्वजन चैनपुर ओपी पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए अपने साथ लेकर चले गए जहां रविवार की सुबह का उनका निधन हो गया। मृतक भभुआ के निवासी थे और वे एक साल से चैनपुर ओपी में पदस्थापित थे। उनके आकस्मिक निधन पर ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव, एसआइ हरिवंश यादव, संतोष ठाकुर, शंभूनाथ झा, चौकीदार हीरा मांझी, रोहित पांडेय, प्रदीप मांझी, टुनटुन आदि ने शाेक व्यक्त की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026