परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड में प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान काफी चरम पर है। जहां प्रशासन द्वारा हसनपुरा, अरंडा व गोला बाजार की मापी करवाया गया था। इस दौरान 55 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर सड़क अतिक्रमण कर लेने की बात दर्शाई गई थी। वहीं उनके द्वारा अभी भी सड़क अतिक्रमण किया गया है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने विभिन्न सड़कों से अतिक्रमण करने वाले दुकानदार व मकान मालिकों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है।
जिसमें प्रशासन ने बाजार में अस्थायी अतिक्रमणकारियों को 7 सितंबर को अतिक्रमण हटाने के लिए आम सूचना निर्गत किया गया था। लेकिन, निर्धारित तिथि तक अतिक्रमणकारियों द्वारा अपना अतिक्रमण नहीं हटवाया गया है। अतिक्रमण हटाना काफी संवेदनशील मामला है। इसके लिए सीओ प्रभात कुमार ने वैसे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ 13 सितंबर को विधि व्यवस्था संधारित करने के लिए पुलिस अधिकारियों से पुलिसबल की मांग की है। जिसमें 20 पुरुष बल, 10 महिला बल की प्रतिनियुक्ति के लिए अनुरोध किया गया है। जिनके नेतृत्व में अतिक्रमण बलपूर्वक हटवाया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…