हसनपुरा: गलत ढंग से शराब मामले में फंसाने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर पुलिस की कारगुजारियों से नराज मेरही गांव के दर्जनों लोग शुक्रवार को थाना पहुंच कर घेराव किया. लोगों को आरोप है कि गत 15 जून की शाम एमएच नगर पुलिस ने गश्ती के दौरान एक बाइक के साथ 20 लीटर देसी शराब बरामद की थी. जबकि शराब धंधेबाज पुलिस की भनक पाकर बाइक छोड़ कर भाग निकला. तभी पुलिस शराब व बाइक को जब्त कर थाने लायी थी. लेकिन पुलिस असली धंधेबाज को छोड़ गांव के ही पूर्व के शराब धंधेबाज को नामजद अभियुक्त बना दिया. जो कि पूर्व के शराब मामले में जेल से लौटने के पश्चात गाँव के पंचायती के दौरान उसने शराब न बेचने की कसम खाई थी. घटना के दिन रामभरोसा भगत अपनी पत्नी के साथ पिता की इलाज के लिये सीवान गया था.

जबकि पुलिस द्वारा जब्त बाइक के आधार पर प्राथमिकी करने के बजाए उच्चा भगत के पुत्र रामभरोसा भगत को नामजद बना दिया. जिससे लोग आक्रोशित हो गये. साथ ही पुलिस ने गवाह के तौर पर ऐसे व्यक्ति को गवाह बनाया कि वह भी घर पर नही था. पुलिस ने गवाह का जाली हस्ताक्षर कर लिया. इस तरह के प्रशासन कि कार्यशैली से लोगों को पुलिस प्रशासन से भरोसा उठने लगा है. ग्रामीण राजमती देवी, संगीत देवी, पानमती देवी, चिंता देवी, रामरती देवी, श्याम सिंह, राजदेव भगत, उच्छा लाल भगत, ओमप्रकाश चौधरी, नवीन साह,  कमल देव यादव, प्रेमचंद सिंह, चंद्रिका  प्रसाद, सरोज शर्मा आदि का कहना है कि जब प्रशासन बाइक जब्त की थी. वह बाइक कहां गयी. इसकी भी जांच होनी चाहिये. इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले की जांच की जायेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026