सिवान: शिक्षा विभाग में उप सचिव के नाम पर जाली आवेदन पत्र वॉयरल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में बिहार सरकार शिक्षा विभाग में उप सचिव के नाम पर जाली आवेदन पत्र निकालकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी के नाम पर ठगी किया जा रहा है. ऐसा ही मामला शुक्रवार को बड़हरिया प्रखंड में देखने को मिला. शिक्षा विभाग में उप सचिव के नाम पर एक जाली आवेदन पत्र विभिन्न वाट्सअप पर वॉयरल हुआ. इसकी जानकारी जब लोगों को हुई तो लोग जानकारी लेने लगे. कुछ लोग इस आवेदन को फर्जी करार दे रहे थे तो कुछ उहापोह की स्थिति में थे. लोगों को समझ में नहीं आ रहा था. लोग एक-दूसरे से आवेदन पत्र के बारे में जानकारी ले रहे थे. इसी बीच इसकी उड़ती सूचना की पड़ताल की गई.

पड़ताल के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी मोतिउर रहमान से बात की गयी तो उन्होंने आवेदन पत्र को फर्जी करार दिया. उन्होंने कहा कि कि शिक्षा में कोई नियुक्ति नहीं है. इस तरह के आवेदन लेकर कोई ठगी कर रहा है तो उसकी शिकायत करें. वैसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई होगी. किसी के झांसे में नहीं आये. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से कोई बहाली नहीं हो रहा है. अगर कोई बहाली होगी तो इसकी अग्रिम सूचना समाचार पत्र के माध्यम से प्रकाशित होगी. उन्होंने लोगों से ऐसे लोगों से सचेत व सावधान रहने की बात कही.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026