हसनपुरा: जर्जर सड़क से नाराज महिलाओं ने किया विरोध-प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के तेलकथु पंचायत के सुरहुरुडीह में शनिवार को जर्जर सड़क से क्षुब्ध दर्जनों महिला व पुरुषों ने विरोध प्रदर्शन किया. लोगों का कहना है कि इस गांव में 150 से अधिक घर महादलितों का है. सभी लोग का आवागमन नहर के बांध होकर कच्ची सड़क से गुजरते है. बीते दिनों हुई बारिश से समूचा सड़क कीचड़ से सन गया है. जिससे आवागमन में परेशानी होती है. जगह-जगह जर्जर सड़क के गड्ढे व फिसलन से लोग गिरते रहते है. जिसके चलते वाहन तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो जाता है. स्थानीय ग्रमीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर विधायक व सांसद से एक अदद मार्ग बनाने की मांग की.

बावजूद अभी तक किसी ने कारगर कदम नहीं उठाया. जिससे लोगों में नराजगी व्याप्त है. जिससे मजबूरन लोग इस जर्जर सड़क से होकर गुजरते है. विरोध-प्रदर्शन करने वालों में सरोज देवी, पार्वती देवी, मानमती देवी, कांति देवी, गंगा जली देवी, फूलमती देवी, बलिराम राम, अखिलेश राम, गोविंदा राम, दिलीप शर्मा, रामावती देवी, सोनम देवी, कुंती देवी, अनिल यादव, जुम्मन मियां, अस्तु राम, बेगम, सरोज देवी, जगदेव राम, योगेंद्र राम, वीरेंद्र राम आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026