परवेज अख्तर/सिवान: राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-227ए (रामजानकी मार्ग) पर गोहरुआ गांव के समीप शुक्रवार को हुयी भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल डीसीएम गाड़ी के खलासी की भी मौत इलाज के लिये हायर सेंटर ले जाने के क्रम में हो गयी. विदित हो कि गोहरुआ गांव के समीप बालू लदे ट्रक व आम लदे डीसीएम गाड़ी की सीधी भिड़ंत में डीसीएम चालक की मौत मौके पर हो गयी थी तथा खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया था. मौके पर हुये मौत के शिकार डीसीएम चालक के ही गांव कानपुर के घाटमपुर थानाक्षेत्र के श्रीनगर निवासी अयोध्या प्रसाद का पुत्र रज्जन कुशवाहा (खलासी) को गंभीर हालत में गुठनी पीएचसी लाया गया.
जहां से सीवान सदर और फिर हायर सेंटर रेफर करने के बाद परिजन उसे कानपुर लेकर जा रहे थे कि रास्ते मे मौत हो गयी. इस घटना में घायल तीसरा व्यक्ति ट्रक चालक छपरा के अवतार नगर के सांठा गांव निवासी शंकर की भी हालत नाजुक बतायी जा रही है. शंकर को भी गुठनी पीएचसी से सीवान सदर और वहां से पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…