परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के गुरुजवा जलालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 15 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच किया गया. यह जांच प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार के नेतृत्व में व डॉ अमरनाथ चौरसिया व डॉ महेंद्र कुमार के उपस्थिति में किया गया. स्वास्थ्य जांच के दिन स्वास्थ्य प्रबंधक गुलाम रब्बानी नदारद रहे.
अस्पताल पहुंची महिलाओं का एलटी असलम फारूकी द्वारा शुगर का लेबल, ब्लड की मात्रा, एचआईवी की जाँच, बॉडी वेट आदि की जांच की गई. जबकि गर्भवतियों को अस्पताल द्वारा आयरन के साथ कैलशियम की खुराक दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य प्रबंधक दो दिनों के छुट्टी पर है. गर्भवती महिलाओं में जो पौष्टिक आहार देना है. आगामी 9 तारीख को दिया जाएगा. मौके पर यक्ष्मा सुपरवाइजर नीतू कुमारी, डाटा ऑपरेटर अनिरुद्ध कुमार, राजीव कुमार सहित एएनएम उपस्थित रहे.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…