परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड क्षेत्र के कुड़वां गांव के बिजली कटौती से नाराज विद्युत उपभोक्ताओं ने बड़हारिया-सीवान मुख्यमार्ग को प्रदर्शन करते जाम कर दिया. हालांकि पुलिस पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से जाम देर तक नहीं रह सका. विदित हो कि आजकल गर्मी व ऊमस से लोग छटपटा रहे हैं. ऐसे में बिजली की कटौती को उपभोक्ता बर्दाश्त नहीं कर रहे हैं.
इधर बिजली कंपनी बिना सूचना के ही घंटों बिजली की कटौती कर दे रही है. बुधवार की रात से गुरुवार दोपहर तक बड़हरिया प्रखंड के दर्जनों गांवों में बिजली गुल रही. कंपनी की इसी तानाशाही हरकत से उग्र होकर दर्जनों गांवों के सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बड़हरिया-सीवान मुख़्यमार्ग को कुड़वां गांव में जाम कर दिया. प्रदर्शनस्थल की दोनों तरफ दर्जनों वाहनों का तांता लग गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…