खाताबही सहित एक लाख की संपति जली
✍️परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा के गोला बाजार अरंडा स्थित दीपक कुमार साह के सब्जी की दुकान में बीती रात असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी. जिससे दुकान में रखे नगद व खाताबही सहित करीब एक लाख की संपति जलकर राख हो गयी. ठेकेदार द्वारा मनमाने कौड़ी वसूलने के खिलाफ एक दिन पूर्व सभी दुकानें बंद थी. आग शुक्रवार की मध्य रात्री करीब साढ़े ग्यारह बजे की है. बताया जा रहा है कि समाजसेवी शौकत अली के पुत्र आसिफ अली खान उर्फ मंसु बाबु दवनी कर रात्री बाढ़े ग्यारह बजे सीवान अपने आवास लौट रहे थे.
तभी आग की लपटें देख वहीं रूक कर गए. तभी पुलिस दस्तीदल वहां पहुंच गयी. थाने के सअनि रामप्रवेश राय व अन्य पुलिस बल के साथ आग बुझाया गया. आसिफ के अनुसार अगलगी के पश्चात वहां के लोगों को आवाज दिया गया. लेकिन कोई नहीं पहुंच सका. जिससे स्वयं प्रशासन के साथ मिलकर आग बुझायी गयी. वहीं इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय थाना एमएच नगर में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…