हसनपुरा: कौड़ी वसूली के खिलाफ दूसरे दिन भी व्यवसायी सड़क पर उतरे

प्रशासन के पहल पर गोलाबाजार की सभी दुकाने खुली

✍️परवेज अख्तर/सिवान: नपं हसनपुरा व अरंडा गोला बाजार में ठिकेदार मोहमद तोहिद हुसैन के मनमाने कौड़ी वसूली करने व किसी असमाजिक तत्वों द्वारा दुकान में आग लगाने के पश्चात दूसरे दिन शनिवार को सभी दुकानदार सड़क पर उतर गए. जहां सिसवन सीवान मुख्य पथ एस एच 89 हसनपुरा के समीप सड़क पर बैठ कर यातायात बाधित कर विरोध जताया. जहां सड़क जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर घटना स्थल पहुंच कर लोगों से कहा कि गोला बाजार मामला है. इसलिए वहां चलकर वार्तालाप करने को कही. तत्पश्चात सभी दुकानदार गोला बाजार पहुंच कर पदाधिकारियों से वार्ता की. इस दौरान अंचलाधिकारी प्रभात कुमार व थानाध्यक्ष ने दुकानदारों की सभी समस्या को सुनी. तत्पश्चात कहा कि आप सभी अपनी दुकान को खोले.

ठिकेदार ने सरकार को रिभन्यू दिया है.इसलिए आप लोग जो पहले कौड़ी देते थे. उसी दर से कौड़ी दे. जब जिला से नया निर्धारित दर आएगा तो बढ़ा हुआ कौड़ी देना है. थानाध्यक्ष ने कहा कि आपलोग आवेदन देगें तो 10/15 दुकानदारों के साथ ठिकेदार को बैठा कर इस मसले पर बातचीत कर इसका हल निकाला जाएगा. वहीं प्रशासन के पहल पर गोला बाजार की सभी दुकाने खुल गयी है. मौके पर हामिद रजा खान उर्फ डब्लू खान, जावेद अली, शारिक इमाम सहित अन्य सैकड़ों दुकानदार उपस्थित रहे.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026