हसनपुरा: नीम के पेड़ काटने के खिलाफ दिया आवेदन

परवेज अख्तर/सिवान: अंचलाधिकारी प्रभात कुमार द्वारा एक महिला के पक्ष में हरा भरा नीम के पेड़ को काटने का आदेश देने के बाद लोगों में नराजगी है.प्रखंड के गायघाट पंचायत के जलालपुर गांव निवासी सत्येंद्र साह गोंड की पत्नी लीलावती देवी ने सीओ को आवेदन देकर बताया है कि मेरे घर के सहन में नीम का पेड़ है. इस हरा भरा पेड़ से किसी को कोई तकलीफ नही है. वहां लोग पूजा- अर्चना भी करते है. उक्त जमीन का मामला एसडीओ कोर्ट में लंबित है. इसी बीच सुगांती देवी द्वारा हरा भरा पेड़ काटने का प्रयास किया जा रहा है.जिसके बाद लोगों ने आपति की.

इसी बीच एमएच नगर के पुलिस दल बल के साथ सुगांती देवी के पक्ष में जबरन पेड़ काटने को कहा गया. लोगों के विरोध करने पर प्रशासन द्वारा लोगों को अशब्द भाषा का प्रयोग किया गया. साथ ही कहा कि सीओ हसनपुरा का आदेश है. वही धमकी देते हुए लौट गए. इस प्रकार हरा भरा पेड़ काटने से धार्मिक भावना क भी ठेस पहुंचेगी. लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार हरियाली को ले लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिये जागरूक किया जा रहा है.बावजूद अधिकारी हरा भरा पेड़ कटवा रहे है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026