सिवान: टीका नहीं लगने पर युवकों ने किया हंगामा, वैक्सीन का वायल फोड़ा

परवेज अख्तर/सिवान: दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज टीकाकरण केंद्र पर शुक्रवार की शाम करीब 5:15 बजे एक युवक को कोविड का वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नहीं लगाए जाने पर कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया. हंगामा करने वाले युवकों ने स्वास्थ्य कर्मियों से वैक्सीन का तीन वायल छीन लिया तथा दो वायल फोड़ दिया. हंगामा करने वाले युवक एक वायल वैक्सीन अपने साथ लेते गए. घटना के बाद एएनएम नीलम कुमारी ने सिविल सर्जन डॉ यदुवंश कुमार शर्मा को लिखित सूचना दिया है. अपने पत्र में एएनएम ने लिखा है कि शुक्रवार की शाम 5:15 बजे एक युवक आया तथा टीका लगाने के लिए दबाव देने लगा.

उस समय कोई वैक्सीन का वायल खुला हुआ नहीं था. इसलिए एएनएम ने युवक को इंतजार करने की बात कही. एएनएम द्वारा बताया गया कि नियमानुसार एक व्यक्ति के लिए वायल नहीं खोला जा सकता है. इसी बात पर टीका देने आया युवक एवं उसके साथी हंगामा करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों से गाली गलौज करने लगे. हंगामा करने वाले युवकों ने वैक्सीन का दो वायल छीन का तोड़ दिया तथा एक वायल अपने साथ लेते गए. एएनएम ने सिविल सर्जन को घटना की सूचना देते हुए टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026