परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में प्रतिदिन की तरह शनिवार को सब्जी बिक्रेताओं ने अपनी-अपनी दुकान खोलकर बेच रहे थे. जिसे प्रखंड प्रशासन ने सख्त हिदायत देते हुये बंद करा दिया. इसके बाद सभी सब्जी विक्रेता बैरंग वापस हो गए. अपनी दुकानों को बंद कर दिया. प्रशासन ने उन्हें सख्त निर्देश दिया कि शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन रहेगी. सिर्फ दवा दुकान को छोड़ सभी दुकान पूर्ण रूप से बंद रहेगी.
इसका पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी. सुबह सात बजे से 11 बजे तक दुकान खुलने का गाइडलाइन के तहत सभी हसनपुरा, उसरी, गोलाबाजार के सब्जी बिक्रेता अपनी सब्जी की दुकानें खोली थी. जिसे प्रखंड प्रशासन ने बंद करा दिया. सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार को अन्य जरूरत व गाइडलाइन के मुताबिक ही दुकानें खोलने का निर्देश है. वह भी सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही. इस अवसर पर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार व दर्जनों पुलिस बल उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…