परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मठिया गांव मे शुक्रवार की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा घर मे घुसकर अंदर कमरे का ताला तोड़कर लाखों की सम्पत्ति चोरी कर लिया. इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा पुलिस की निश्क्रियता को घटना का कारण बताया जा रहा है. घटना के संबंध में मठिया गांव निवासी सरोज देवी पति स्वर्गीय विकास पांडेय ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग किया है. उन्होंने बताया कि दिनांक 7 मई को उनकी मां की तबियत खराब थी, जिसे देखने के लिए घर में ताला लगाकर अपने पुरे परिवार के साथ गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सुरवनिया गांव स्थित मायके चली गई.
शनिवार को जब घर वापस आई तो देखा की घर के अंदर दो कमरों का ताला टूटा हुआ है. जब कमरों के अंदर गई तो देखा कि घर के अंदर रखे बक्से, सूटकेस आदि का ताला तोड़ दिया गया है. यही नहीं उनमें रखे डेढ़ लाख रुपए मुल्य की सोने का हार, पचास हजार रुपये मुल्य की सोने की आठ अंगुठियां, सोने की कान बालियां, एक जोड़ी पाजेब, मंगल सूत्र, मोबाइल फोन एवं कीमती कपड़ों सहित लगभग पांच लाख मुल्य की सम्पत्ति की चोरी कर ली गई है. थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है. जांच कर कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…