हसनपुरा: डीएम को आवेदन देकर भाई बहन कि शैक्षणिक प्रमाण जाली होने का लगाया आरोप

मामला उमवि तेलकथू व उमवि पकड़ी का

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के लहेजी निवासी शकूर मंसूरी वल्द स्व गुलजार मियां ने बीते कल सोमवार को सीवान जिलाधिकारी को आवेदन देकर भाई बहन को गलत तरिके से शिक्षक की नौकरी करने का आरोप लगाया है. अपने आवेदन में बताया है कि मेरे गाँव के ही खुर्शीद आलम वल्द आलिम राय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पकड़ी प्रखंड हसनपुरा में शिक्षक पद पर कार्यरत है. खुर्शीद आलम का शैक्षणिक प्रमाण पत्र में खुर्शीद आलम के पिता का नाम महमूद आलम है. जबकि उनके पिता का नाम आलिम राय है.

आलिम राय बिगत 7, 8 माह से उक्त विद्यालय में शिक्षक पद पर कार्यरत है. खुर्शीद आलम की बहन अफसाना खातुन पिता आलम अंसारी भी उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेलकथू में शिक्षिका के पद पर कार्ररत हैं. जबकि खुर्शीद आलम व अफसाना खातुन सगे भाई बहन हैं, एवं दोनों के पिता एक ही हैं. दोनों भाई बहन फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी कर बिहार सरकार की राशि का गबन कर रहे हैं.आवेदनकर्ता ने जिलाधिकारी से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026