मैरवा: पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक से 570 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ चालक को किया गिरफ्तार

  • पशु आहार बोरा के नीचे छिपाया गया था 5 हजार 66 लीटर शराब
  • पुलिस ने धरनी छापर चेकपोस्ट पर जांच के दौरान पकड़ी शराब

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा पुलिस को शराब के मामले बड़ी सफलता हासिल हुई है.पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में शराब पकड़ी है. इसी कड़ी में मैरवा के धरनी छापर चेकपोस्ट पर मंगलवार की सुबह पुलिस जवानों ने वाहन जांच के दौरान एक डीसीएम गाड़ी में लदी पशु आहार की बोरा के नीचे छुपाकर ले जा रहे भारी मात्रा में शराब के साथ चालक को गिरफ्तार किया है.पुलिस जवानों ने शराब से लदी ट्रक को थाना के हवाले कर दिया.जहा ट्रक से शराब की खेप उतरने के दौरान लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस की जांच में डीसीएम गाड़ी से 570 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया है. यानी शराब 5 हजार 66 लीटर है.जिसका बाजार वैल्यू 30 लाख रुपये आंकी गयी है.

गिरफ्तार चालक की पहचान राजस्थान के अरवल जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के निवाली गांव के अब्दुल रशीद के 30 वर्षीय पुत्र राहुल खान के रूप में हुई. शराब पंजाब से मैरवा के रास्ते सीवान के तरफ जा रही थी.बरामद शराब पंजाब निर्मित मैगडोल ब्रांड का था. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि डीसीएम ट्रक से 570 कार्टून शराब बरामद किया गया.जिसमे 775 एमएल का 197 कार्टून, 375 एमएल का 197 कार्टून,180 एमएल का 176 कार्टून शराब था.पुलिस ने चालक से पूछताछ कर रही है.उन्होंने बताया कि शराब की बड़ी खेप को मंगाने वाले शराब माफिया की पहचान करने में पुलिस जुट गयी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026