परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के मंद्रापाली पंचायत के अरजल बाजार में रविवार की स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बीसी अनिल कुमार राम ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत भविष्य में कूड़ा जमा न हो, खुले में शौच मुक्त व शौचालय बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया।
मुखिया अनिल कुमार राम उर्फ सोहन राम ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन-शहरी और ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप से स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इसके लिए लोगों के आदत में परिवर्तन के लिए लगातार प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर हरे कृष्णा भगत, योगेन्द्र भगत, प्रकाश चंद्र साह, परवीन यादव, मुन्ना महतो, हरेंद्र राम, लखन कुशवाहा सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…