परवेज अख्तर/सिवान: साइबर क्राइम का जाल शहरों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैलने लगा है। डिजिटलीकरण से एक ओर जहां लोगों का काम आसान हुआ है, वहीं लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। मोबाइल धारकों की संख्या बढ़ने से साइबर ठगों का काम भी आसान हुआ है। जागरुकता के अभाव में साइबर ठग बेरोजगार युवाओं को निशाना बना रहे हैं। साइबर ठग ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काल कर तरह तरह के प्रलोभन देकर उन्हें अपने झांसे में ले लेते हैं और खाते से रुपये ठग लेते हैं। इसका मुख्य कारण साइबर सेल की जागरुकता अपील पर अमल करने के बजाय इसे दरकिनार करना है। स्मार्टफोन के जरिये दुनिया भले ही आपकी मुठ्ठी में है, पर यहां एक चूक से जेब ढीली होने में समय नहीं लगेगा। इतना ही नहीं, अजनबी से दोस्ती के बाद उसकी वीडियो काल रिसीव करते ही आप ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के चंगुल में भी फंस सकते हैं।
इंटरनेट मीडिया पर अलग-अलग साइबर गिरोह
इंटरनेट मीडिया पर अलग-अलग साइबर गिरोह सक्रिय हैं। अब मोबाइल पर काल करने के बजाए साइबर अपराधी इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी गहरी पैठ बना चुके हैं। ऐसे कई ऐसे मामले भी हैं, जहां पुलिस के लिए साइबर अपराधियों तक पहुंचना चुनौती है।
इन बातों का रखें ध्यान
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…