Categories: पटना

राहत: बिहार में 16 टन की जगह अब 110 टन आ रहा तरल ऑक्सीजन

पटना : तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) की आपूर्ति की स्थिति बिहार में अब प्रतिदिन लगभग 110 मीट्रिक टन तक हो चुकी है। उद्योग विभाग की मॉनीटरिंग सेल से मिली जानकारी के अनुसार पंद्रह अप्रैल को 16 टन एलएमओ की आपूर्ति हुई जो अब बढ़कर 110 टन हो गई है। इसके अतिरिक्त राज्य स्थित एयर सेपरेशन यूनिट से 34 टन ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा रहा है।

उद्योग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पच्चीस अप्रैल को 156 टन एलएमओ, 28 अप्रैल को 119 टन तथा 29 अप्रैल को 107 टन एलएमओ की आपूर्ति की गयी थी। इंडियन ऑयल कारपोरेशन से एलएमओ के लिए अतिरिक्त टैंकर की व्यवस्था की जा रही है। चार एनएनजी टैंकर को ऑक्सीजन टैंकर में कन्वर्ट किए जाने का निर्णय लिया गया था। इनमें से दो टैंकर मिल भी गए हैैं।

पटना में हो चुकी आपूर्ति

परीक्षण के तौर पर बोकारो में 12 टन एलएमओ लेकर एक टैंकर पटना में तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति भी कर चुका है। वैसे तो प्रत्येक टैंकर की क्षमता 40 एमटी है किंतु ऑक्सीजन के लिए अधिक दबाव होने के कारण एक टैंकर में 15 एमटी एलएमओ की ही आपूर्ति संभव है। यह बताया गया कि रविवार को देर रात दो टैंकर उपलब्ध हो जाएंगे। सभी चार टैंकर उपलब्ध होने से 60 टन एलएमओ और मिल पाना संभव हो सकेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026