हसनपुरा: डकैतों ने बंधक बना नगदी सहित पांच लाख का जेवर लूटा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के करमासी गांव में शनिवार की रात कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के घर में डकैतों ने धावा बोल दिया। इस दौरान गृहस्वामी को बाहर से बंद कर व अन्य परिजनों को एक कमरे में बंदकर 41 हजार नगद सहित चार लाख 55 हजार के गहने लेकर चलते बने। डकैती की घटना नारायण पाठक के मकान में हुई। घटना करीब 12 बजे के बाद की बताई जा रही है। जब गृहस्वामी घर के बरामदे में सो रहे थे जिनको बाहर से बंद कर लगभग दस की संख्या में सशस्त्र डकैत मकान के पीछे की खिड़की से घर में प्रवेश कर गए। उसके बाद सभी कमरे में सो रही महिलाओं व बच्चों को दो कमरों में बंदकर सभी कमरों की तलाशी लेकर करीब एक घंटे तक उत्पात मचाकर 41 हजार नगद सहित चार लाख 55 हजार के गहने लेकर चलते बने। वहीं जाते-जाते डकैत गृहस्वामी नारायण पाठक को जान से मारने की धमकी भी दिए।

डकैतों के जाने बाद करीब 2 बजे रात को गृस्वामी द्वारा थाने को सूचना दी गयी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। इस मामले में पीड़ित गृहस्वामी ने आवेदन देकर बताया है कि लगभग दस की संख्या में अज्ञात डकैतो ने बंधक बना डकैती की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें उसकी बड़ी बहू के कमरे में रखे अलमीरा को तोड़ लगभग दो लाख 80 हजार के गहने निकाल लिया। जबकि छोटे पुत्र की शादी के लिए रखे गहने को भी डकैत लेते गए। बताया कि 18 मई को पुत्र के तिलक के लिए खरीदे गए 1 लाख 75 हजार के गहने व 41 हजार नकद रुपया भी डकैत आलमीरा तोड़कर ले गए। घटना के बाद बोलने जान से मारने की धमकी भी दिए। इस घटना के बाद पूरे परिवार व क्षेत्र के लोग काफी दहशत में हैं। वहीं पुलिस आवेदन लेकर डकैती की घटना की तहकीकात कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026