सिवान: शरबत व खजूर के साथ रोजेदारों ने खोला पहला रोजा

  • अल्लाह का शुक्रिया अदा कर मांगी दुआएं, की नमाज अदा
  • अकीदतमंदों ने सेहरी कर रोजे की नियत कर रखा था आज पहला रोजा

परवेज अख्तर/सिवान: रमजान के चांद का शनिवार को दीदार होने के साथ ही माह-ए-रमजान का आगाज हो गया है। इसके साथ ही बाजार व मुस्लिम बाहुल्य इलाके में चहल-पहल बढ़ गई है। बहरहाल, इस्लाम धर्म का मुबारक महीना रमजान का पहला रोजा रविवार को रहा। इस दौरान अकीदतमंदों ने तड़के 4.19 मिनट पर सेहरी कर रोजे की नियत कर रोजा रखा। सेहरी के साथ इबादत का दौर शुरू हुआ जो कि पूरे दिन जारी रहा। फिर रोजेदारों को शाम 6 बजकर 13 मिनट पर इफ्तार के समय जैसे ही अजान की आवाज सुनाई दी, शर्बत व खजूर से अपना पहला रोजा खोला। साथ ही अल्लाह का शुक्रिया अदा कर दुआएं भी मांगी।

गर्मी के बावजूद छोटे-छोटे बच्चों ने भी रोजा रखा। इफ्तार के दौरान मस्जिदों में भी नमाजियों की भीड़ बनी रही। इधर, रमजान के रोजे की शुरुआत के साथ ही दिन भर बाजार में काफी चहल-पहल रही। पहले दिन इफ्तार की खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इस कारण से देर शाम तक बाजारों में रौनक छायी रही। बाजारों में फल, खजूर समेत अन्य सामानों की खरीदारी के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचते रहे। रोजों को लेकर शहर के नया किला, पुराना किला, एमएम कॉलोनी, हाफीजी चौक, आसी नगर, शेख मोहल्ला, सहदानी चौक समेत मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में तड़के सेहरी के साथ शुरू हुई चहल-पहल रोजा खोलने के बाद तक बनी रही। रोजेदार रोजा खोलने के बाद चौक-चौराहे पर निकल पड़े।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026