Categories: Siwan News

हसनपुरा: वाराणसी से रामजानकी सह हनुमत की प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

24 मार्च को कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का होगा शुभारंभ, तैयारी अंतिम चरण में

परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा प्रखंड के भीखपुर भगवानपुर स्थित गढ़देवी स्थान परिसर में 24 मार्च से रामजानकी सह हनुमत प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ शुरू होगी। इसको लेकर बुधवार को वाराणसी से रामजानकी एवं हनुमान की प्रतिमा लाई गई, इसका श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। आयोजनकर्ता अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि यह महायज्ञ भीखपुर भगवानपुर स्थित गढ़देवी स्थान परिसर में 24 मार्च से शुरू होगी और इसकी पूर्णाहुति 30 मार्च को हवन पूजा के साथ की जाएगी। उन्होंने बताया कि अष्टधातुकालीन पत्थर से बनी भगवान रामजानकी एवं हनुमान की प्रतिमा वाराणसी लाई गई है।

उन्होंने कहा कि 24 मार्च को जलयात्रा सह शोभा यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। उसी दिन पंचांग, पूजन, मंडप प्रवेश का कार्यक्रम होगा। वहीं 25 से 28 मार्च तक वैदिक स्तंभ पूजन, 29 मार्च को नगर भ्रमण महाआरती, 30 मार्च को प्राण प्रतिष्ठा पूर्णाहुति व भंडारा का आयोजन होगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। इस महायज्ञ को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, प्रिंस कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, डा. रंजन सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, पंकज सिंह व अमन सिंह सहित समस्त स्थानीय ग्रामीण लगे हुए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026