परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के अतरसुआ हाइवे के समीप मंगलवार को घर लौट रहे एक युवक को कुछ लाेगाें ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में घायल युवक सरसर निवासी प्रिंस पांडेय के बयान पर बुधवार को सराय ओपी में प्राथमिकी कराई गई है। इसमें चार लाेगों को आरोपित किया है।
उसने अपने बयान में कहा है कि वह अपने भाई मनीष कुमार चौबे के साथ हरदिया मोड़ स्थित अपने मकान पर आ रहा था। इसी बीच अतरसुआ हाईवे के समीप गांव के ही चार लोगों ने घेर लिया तथा मारपीट कर घायल कर दिया तथा गले से सोने की चेन छीन ली। इस मामले में ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…