परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के उसरी बुजुर्ग में फसल सुरक्षा योजना के तहत पौधा संरक्षण पाठशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर उसरी बुजुर्ग के प्रगतिशील किसानों के बीच कृषक उमाकांत पाठक के नेतृत्व में नीम के पौधा का वितरण किया गया। साथ ही पौधा लगाने तथा इसकी देखरेख की सलाह दी गई। कृषि समन्वयक ने नीम पौधे के महत्व को विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील किसान उमाकांत पाठक एवं पाठशाला समन्वयक शंभू पाठक ने अपने हाथों से नीम के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर कृषि समन्वयक विमल कुमार, किसान सलाहकार रामेश्वर कुमार यादव, लोटन यादव, शंभू मिश्रा, भुवाली मांझी आदि उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…