नौतन: आभूषण व्यवसायी से चार लाख के आभूषण की लूट

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के हसुआ-एकलाम गांव के समीप मंगलवार की शाम एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने हथियार का भय दिखा एक आभूषण व्यवसायी से चार लाख रुपये के आभूषण की लूट कर ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित व्यवसायी विजय सोनी ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के संबंध में पीड़ित विजय सोनी ने बताया कि बंका मोड़ स्थित आदित्य कांप्लेक्स मार्केट में मेरी सोने-चांदी आभूषण की दुकान है। मंगलवार की शाम अपनी दुकान बंद कर अपनी बाइक से शादी के लिए आभूषण लेकर पचलखी जा रहा था तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने हसुआ-एकलाम गांव के समीप मुझे ओवरटेक कर रोक दिए।

अभी मैं कुछ समझ पाता तबतक बदमाशों ने पास में रखे हथियार को निकाल कर मुझ पर तान दिया और गोली मारने की धमकी देते हुए पास में मौजूद बैग में रखे आभूषण को लूट लिया। बैग में करीब चार लाख के आभूषण थे। घटना के बाद जब बदमाश फरार हो गए तो मैंने शोर मचाया जबतक ग्रामीण मौके पर पहुंचते बदमाश फरार हो गए थे। इस मामले में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि प्रतिदिन दुकान से आभूषण को लेकर घर चला जाता हूं। मंगलवार की शाम भी आभूषण लेकर पचलखी जा रहा था इसी दौरान घटना केा अंजाम दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026