✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के पिपरा चांदपरसा स्थित डा. महाचंद्र प्रसाद सिंह महाविद्यालय सभागार में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक के पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. अभिमन्यु सिंह आदि ने पार्टी संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय की तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हसनपुरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष उमेश साह तथा संचालन हरेंद्र कुशवाहा ने किया।
कार्यक्रम में दारौंदा, सिसवन व हसनपुरा पूर्वी के पांचों मंडल के शक्तिकेंद्र, बूथ अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, विस प्रभारी,विस संयोजक व कार्यकारिणी सदस्य सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने पार्टी मजबूती पर विस्तृत चर्चा करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच बताने का आह्वान किया। मौके पर पूर्व शिक्षक रामनाथ सिंह, शैलेश सिंह, प्रभुनाथ यादव, मनन मिश्र, रवींद्र तिवारी, महेश यादव, अमित सिंह, विकास कुमार, मनोज प्रसाद आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…