हसनपुरा: पंचायत को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेवारी : बीडीओ

परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा प्रखंड के गायघाट पंचायत के परती खेल मैदान के समीप सरकारी जमीन पर बने कचड़ा प्रबंधन केंद्र का उद्घाटन शनिवार को बीडीओ राजेश्वर राम, सीओ प्रभात कुमार, प्रखंड समन्वयक अनिल कुमार व मुखिया सीमा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि पंचायत को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेवारी बनती है। गांव व समाज में एक संदेश जाना चाहिए कि कचरा यत्र-तत्र नहीं फेंके। डस्टबीन में ही कचरा एकत्रित करें, ताकि स्वच्छता कर्मी उसे उठा सकें। वहीं मुखिया ने कहा कि संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत सरकार जब जनता के लिए इतना कुछ कर रही है, तो आम जनता का भी कुछ दायित्व बनता है कि कचरा जहां भी बिखरा हुआ मिले।

उसे एक जगह जमा करें। इस एकत्रित किए गए कचरे की प्रोसेसिंग की जाएगी तथा जैविक खाद का निर्माण कराया जाएगा। इससे गांव व समाज स्वच्छ रहेगा। सीओ ने कहा कि कचरा यत्र-तत्र फेंकने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके कई दुष्प्रभाव होते हैं, जो सीधे नहीं दिखता है। इस मौके पर प्रखंड समन्वयक अनिल कुमार, जेई प्रमोद कुमार, पंचायत सचिव योगेंद्र सिंह, उप मुखिया पूजा देवी, सरपंच मोहम्मद तारिक इकबाल, मुखिया प्रतिनिधि टुनटुन सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, कार्यपालक सहायक राजकुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026