परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बड़का टेघड़ा गांव में रविवार को भूमि विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान चाकू लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान बड़का टेघड़ा निवासी अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में घायल के बयान पर तीन लोगों को आरोपित किया गया है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बड़का टेघड़ा गांव निवासी अवधेश प्रसाद के साथ उनके पट्टीदारों के बीच 19 कट्ठा भूमि के लिए काफी दिनों से विवाद चल रहा था।
इसको लेकर रविवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस क्रम में दूसरे पक्ष के लोगों ने अजीत कुमार के पेट में चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर काल कर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराई। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…