परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों यथा पियाउर के बसंतनगर, उसरी खुर्द के लालनचक तथा गायघाट में कृषि विभाग के निर्देश पर मंगलवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खरीफ किसान चौपाल का आयोजन किया गया. जहं सहायक तकनीकी प्रबंधक रजनीश बैठा और कृषि समन्वयक डॉ बिमल कुमार, बृज बैरिस्टर सिंह, नंदकिशोर सिंह की उपस्थिति में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को जागरूक किया गया.
इस दौरान किसान चौपाल में वैशाली से पहुंचे योगी जी सेवा संस्थान के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक कर किसानों को विभिन्न फसलों के उत्पादकता एवं उत्पादन बढ़ाने के लिए मिट्टी जांच के आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग, समय से फसल की बुआई, बीज का उपचार के बाद इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई. मौके पर किसान सलाहकार रामेश्वर यादव, राजेश कुमार शर्मा, पुनिता कुमारी, जवाहर राम के अलावे किसानों में संतोष राम, चंद्रिका राय, शक्ति कुमार, कमलेश कुमार, उदय कुमार, इमाम हैदर सहित अन्य उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…