हसनपुरा के महुअल महाल गांव में विरोध किया तो हथियार लहराकर दी धमकी, वीडियो फुटेज वायरल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के महुअल महाल गांव में एक पक्ष द्वारा दिन दहाड़े हथियार लहराकर धमकाने का मामला सामने आया है. तलवार और हथियार लहराने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है. इस मामले में एक पक्ष ने सरेआम घर में घुसकर 40 हजार रुपये लूट लेने पर विरोध करने पर हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी है. पीड़ित महुअल महाल निवासी मोहन प्रसाद का 21 वर्षीय पुत्र आशीष प्रसाद ने गांव के ही सुरेंद्र पांडे का 28 वर्षीय पुत्र भूषण पांडे तथा चंद्रशेखर पांडे को नामजद अभियुक्त बनाया है.

थाने में दिए गये आवेदन में कहा गया है कि गांव के भूषण पांडेय सरेआम घर में घुसकर पेटी तोड़कर 40 हजार रुपये निकाल लिए और जा रहे थे. इतने में मेरे घर से निकलते देख मेरे दादा ने उन्हें रोककर पूछा कि बिना पूछे घर में कैसे घुस गए. इतने में आरोपित भूषण पांडेय के द्वारा मेरे दादा बबन साह को लफड़ थप्पड़ से मारपीट करने लगे. जिसका मैंने विरोध किया तो चंद्रशेखर पांडे ने अपने हाथ में तलवार और पिस्टल लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की सरेआम धमकी दी. जबकि भूषण पांडे अपने हाथ में तलवार लिया हुआ था. हालांकि वायरल वीडियो में केवल एक ही व्यक्ति चंद्रशेखर पांडे अपने दोनों हाथों में तलवार और पिस्टल लेकर सरेआम लहराता हुआ दिख रहा है. इस मामले में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026