हसनपुरा: रंगदारी नहीं देने पर पिता-पुत्र को मारपीट कर किया घायल, तीन आरोपित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के हुसेना बंगरा में एक दुकानदार को रंगदारी नहीं देने पर गाली-गलौज देते हुए धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने गल्ले से 40 हजार रुपये लूट लेने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में हुसेना बंगरा निवासी दुकानदार रामएकबाल सिंह ने थाना में आवेदन देकर तीन लोगों को आरोपित किया है।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हुसेना बंगरा स्थित चट्टी पर पशु आहार की दुकान है। 17 अक्टूबर की शाम रामपुर टोला निवासी मुकेश यादव, आनंद यादव तथा बलिंद्र यादव दुकान पर आकर गाली-गलौज देते हुए रंगदारी की मांग करने लगे। जब मैं और मेरा पुत्र विकास कुमार सिंह ने इसका विरोध किया तो उपरोक्त हमलावरों ने लाठी, डंडा व फरसा से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस प्राथमिक कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं आरोपितों ने उक्त आरोप को निराधार बताया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026