परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के खाजेपुर कला गांव के एक युवक की पुणे में करंट लगने से मौत हो गई। शुक्रवार की शाम उसका शव गांव पहुंचते ही शोक का माहौल कायम हो गया। वहीं स्वजनों के रोने से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पहचान मदन चौधरी के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि मुन्ना कुमार पुणे में किसी प्राइवेट कंपनी में हाइड्रा वाहन चलाता था। तभी हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। वह करीब छह माह पूर्व पुणे गया था। वह एक बहन व पांच भाइयों में दूसरे नंबर था। उसकी मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…