हसनपुरा: कमेटी का रुपया मांगने पर कपड़ा दुकानदार से मारपीट

  • कमेटी में एक लाख चालीस हजार जमा किया गया
  • दोनों पक्षों का एफआईआर के लिए थाने में आवेदन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएचनगर थाना क्षेत्र के पचभिंडा गांव निवासी मिस्टर अंसारी ने एफआईआर दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है। कहा है कि हसनपुरा बाजार के कमेटी संचालक राजू गुप्ता व सोमनाथ गुप्ता से कमेटी का रुपये मांगने पर उसके साथ मारपीट की गई है। आवेदन में कहा है कि उसका एक कपड़े की दुकान हसनपुरा बाजार में है। वहीं अरंडा बाजार के एक ही परिवार के राजू गुप्ता, सोमनाथ गुप्ता, ऋषि गुप्ता, पंकज गुप्ता, कार्तिक गुप्ता कमेटी चलाते है। कमेटी में उसने प्रतिदिन तीन सौ रुपया जमा किया है। कमेटी की डायरी भी उसके पास है जिसमे उक्त लोगों का हस्ताक्षर है। कमेटी में एक लाख चालीस हजार जमा किया गया है।

अपने रुपये को जब वह मांगने गया तो उक्त पांचों लोगों ने देने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं मारपीट उसका कपड़ा भी फाड़ दिया। सभी आरोपित ने कहा कि अब रुपये नहीं मिलेगा। इसके लिए जहां जाना है वहां जाओ। इस घटना के बाद उसने पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष से सोमनाथ गुप्ता ने भी मारपीट व रुपये छीनने का आरोप लगाया है। इस मामले में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026