रघुनाथपुर: कृषि समन्वयकों ने सरकार का किया विरोध

परवेज अख्तर/सिवान: रघुनाथपुर कृषि समन्वयकों को उर्वरक निरीक्षक की शक्ति प्रदान किए बिना बिहार सरकार द्वारा कराए जा रहे काम को लेकर विगत दिनों से कृषि विभाग के ये कर्मी आक्रोशित नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में 19 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक जिले भर के समन्वयक अपने बांह पर कालीपट्टी बांधकर विभाग के कार्यों को निपटाते रहे। समन्वयक राजेश कुमार ने विरोध प्रकट करते हुए कहा कि पंचायतस्तरीय कर्मचारियों के ऊपर सरकार की सोच व नीति सिर्फ शोषण करने की रही है।

पिछले दिनों उर्वरक विक्रेताओं के दुकानों की जांच व उनपर शिकंजा कसने को लेकर हम जैसे कर्मियों को ही टैग किया गया। विभाग के अलावा अन्य कार्यों को भी करने का दबाव हमपर बनाया जाता है। राज्य के विभिन्न जिलों में कर्मियों के ऊपर कार्रवाई भी जारी है, जो कहीं से उचित नहीं है। सरकर को ऐसी सरकारी नीति को तुरंत वापस लेना होगा। सभी कर्मियों का निलंबन खत्म करना होगा। इस दौरान सुनिल कुमार, मुन्ना कुमार व परमानन्द चौरसिया थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026