हसनपुरा: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज

  • अश्लील वीडियो बना वायरल करने पर मामला आया सामने
  • युवक, उसकी मां व पिता को बनाया नामजद, आरोपित फरार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएचनगर थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग गांव में एक 16 वर्षीय छात्रा से बगल के ही मनचले युवक द्वारा दुष्कर्म कर उसका वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के पिता द्वारा एफआईआर दर्ज करायी गयी है। जिसमें राजन शर्मा, उसके पिता जनक शर्मा व उसकी मां रम्भा देवी को आरोपित किया है। उसने आवेदन में बताया है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री मैट्रिक की छात्रा है। उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो 20 अक्टूबर को वायरल होने पर हो हल्ला हुआ। जिसकी जानकारी कुछ लोगों द्वारा मिलने पर बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि पड़ोसी जनक शर्मा व उसकी पत्नी रम्भा देवी ने घर आकर मेरी पत्नी से यह बताया कि रम्भा की तबीयत ठीक नहीं रहती है। इसलिए आपकी बेटी मेरे यहां सेवा करेगी। वहीं उसकी पढ़ाई भी करवाई जाएगी। जिसपर मेरी पत्नी राजी हो गयी। मेरी बेटी उनके यहां रहने लगी।

एक माह पहले मेरी बेटी अकेली थी तो जनक शर्मा के पुत्र राजन शर्मा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। वहीं मेरी बेटी को पेट में दर्द हुआ तो उसकी मां जब सुनी की पेट में दर्द है तो उसने दवा दी। दवा देने के बाद मेरी बेटी फिर बेहोश हो गई। जिसके बाद राजन फिर मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर वीडियो बनाया। जब बेटी होश में आई तो उसको तीनों ने धमकी देकर कहा कि कुछ बताएगी तो अंजाम बुरा होगा। वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। जिसपर मेरी बेटी कुछ नहीं कह आकर रहने लगी। वहीं एक माह बाद राजन ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया। जिसकी जानकारी 20 अक्टूबर को होने पर एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026