सिवान: संदीप को पूछताछ के लिए तीसरी बार पुलिस ने बुलाया

  • पूरी रात युवकों को ढूंढने के लिए घूमती रही पुलिस
  • छापेमारी के बावजूद पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के तीन लापता युवक विशाल सिंह, अंशु कुमार व परमेंद्र यादव को ढ़ूढ़ने में जुटी पुलिस की कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को तीसरी बार फिर संदीप को पूछताछ के लिए थाने बुला अहम जानकारी ली गई। हालांकि संदीप ने पुलिस की पूछताछ में क्या बताया इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। इधर युवकों के मिलने में एक-एक दिन देर होने से परिजनों की परेशानी दोगुनी होने लगी है। बताया जाता है कि पुलिस शुक्रवार की पूरी रात तीनों युवकों को ढूंढने में इधर-उधर घूमती रही। छापेमारी करती रही लेकन अंतत: उसके हाथ कुछ नहीं लगा है। गौरतलब है कि सात नवम्बर को लापता तीनों युवकों के साथ बड़हरिया संदीप भी गया था। लेकिन उसके मोबाइल पर फोन आने पर वह मौके से घर वापस हो गया था। बता दें कि 07 नवंबर को एक साथ निकले तीन मित्र विशाल सिंह, परमेंद्र यादव व अंशु देर शाम तक अपने घर नहीं पहुंच सके। अगले दिन लापता विशाल सिंह की काली स्कार्पियो गाड़ी गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सब्या के निकट लावारिस हालत में बरामद की गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026