परवेज अख्तर/सिवान: एमएच नगर थाने के लहेजी मठिया गांव के एक युवक द्वारा गांव के एक युवती का अश्लील फोटो वायरल कर बलैक मेल किया जा रहा था. इस मामले में किशोरी के परिजनों द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें बताया है कि मेरे गांव के ही आत्मा साह के 20 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार साह द्वारा मेरे दमाद के मोबाइल पर मेरी बेटी का अश्लील फोटो बनाकर भेज कर मेरी बेटी व दमाद को ब्लैकमेल किया जा रहा है. साथ ही धमकी भी दिया जा रहा है कि अगर थाना में रिपोर्ट करोगें तो अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे. इस घटना से मेरी बेटी, दमाद व पूरा परिवार काफी सदमे में जी रहे है.
साथ ही मेरी बेटी का वैवाहिक जीवन साजिश के तहत खराब करने का प्रयास किया जा रहा है. वही दूसरी तरफ उक्त नामजद अभियुक्त के बड़ा भाई गुड्डू साह ने स्थानीय थाने में छह दिनों से गायब अपने भाई के गुमशुदगी होने का सनहा दर्ज करने का आवेदन दिया है. जहां पीड़ित भाई ने अपने आवेदन में बताया है कि मंटू हसनपुरा बाजार जाने के दौरान अचानक गुम हो गया. जहां आज तक उसका कोई पता नहीं चल सका है. बहरहाल पुलिस आवेदन के लेकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…