परवेज अख्तर/सिवान: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद पुलिस लगातार शराब तस्करों पर नजर बनायी हुई है और रात दिन छापेमारी कर जेल भेज रही है. इसके बाद भी शराब तस्कर बाज नहीं आ रहे है. बिहार में शराब की तस्करी करने के लिए कई हतकंडे अपना रहे है. इसी कड़ी में मैरवा के धरनी छापर चेक पोस्ट से पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़कर जांच किया तो बाइक से शराब की गंध आ रही थी.
जो पुलिस जवानों ने बाइक सवार को थाना के हवाले कर दिया.पुलिस की जांच में बाइक के हेड लाइट के बॉक्स में तथा सीट कवर के नीचे से चार पेटी अंग्रेजी शराब का एट पीएम फ्रूटी बरामद हुआ. गिरफ्तार तस्करों की पहचान सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के मखदूम सराय गांव के मेघनाथ साह का पुत्र अजय साह, बलदेव यादव का पुत्र दयानंद यादव के रुप में हुई.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…