परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के पकड़ी बाजार स्थित संदीप इटरप्राइजेज नामक दुकान में बीती रात हुई अगलगी में लाखों की संपति जलकर राख हो गयी. अगलगी में तीन वासिंग मशीन, दो फ्रीज, ट्रॉली बेग सहित अन्य तकरीबन डेढ़ लाख रुपये की संपति जल कर राख हुयी है. स्थानीय ग्रामीणों ने अगले दिन शुक्रवार की सुबह दुकान के अंदर से धूंआ निकलता देख दुकानदार संदीप कुमार को सूचना दी. दुकानदार संदीप कुमार जैसे ही अपने दुकान पर आकर ताला खोला दुकान का अंदर का स्थिति देख आवाक रह गया.
पूरे दुकान में धूंआ भर गया था. कई कीमती सामान धूंधूंकर जल रहे थे. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जाता तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था. संयोगवश फाइवर के कुर्सी और टेबल सहित अन्य सामान बच गया है. पीड़ित ने बताया कि मेरे दुकान में बिजली का शर्ट सर्किट और दिया से आग नहीं लगा है. किसी के द्वारा आग लगायी गयी है. वहीं पीड़ित ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना के पश्चात पुलिस घटना स्थल पहुंच कर जांच पड़ताल किया. पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को आवेदन दिया है.’
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…