परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी के मैरिटार गांव निवासी भगरासन साहनी के पुत्र रामायण साहनी (45) की हरियाणा के सोनीपत में मौत के बाद शुक्रवार को उनका शव पैतृक गांव मैटिरार पहुचा. शव पहुंचते ही परिजनों के विलाप से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. काफी संख्या में पहुचे ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस दिलाया. रामायण साहनी पिछले 18 वर्षों से हरियाणा के सोनीपत में माइको कंपनी में काम करते थे. गत 26 जून को ही घर से सोनीपत गये थे और ड्यूटी जॉइन किया था.
पहली जुलाई को कंपनी में काम करने के दौरान सेफ्टी सिलेंडर फट जाने से लगी आग में रामायण झुलस कर काफी गंभीर से घायल हो गये थे. घायलावस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज शुरू हुआ परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका. घटना की जानकारी होते ही उनके पैतृक गांव मैरिटार में कोहराम मच गया. पत्नी किसमती देवी व बच्चों के विलाप से गांव का माहौल गमगीन हो गया. रामायण साहनी के तीन बेटे है और गरीब परिवार है. दो साल बाद ही सेवानिवृत्त होने वाले थे इसलिये उन्होंने गांव में घर बनवाना शुरू किया था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…