हसनपुरा: पांच वार्ड सदस्य व 61 पंच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में नामांकन का कार्य समाप्त होते ही प्रत्याशियों के आवेदन की स्वीकृति कर ली गयी है। जिसमें कुछ वार्ड व पंच सदस्यों द्वारा आवेदन दिए गए थे। इन वार्डों में कोई अन्य अभ्यर्थी द्वारा आवेदन नहीं किये जाने व कुछ वार्डों में आवेदन की स्वीकृति नहीं होने पर उस वार्ड के वार्ड सदस्य व पंच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किया गया। पूरे प्रखंड में वार्ड से पांच वार्ड सदस्य व 61 पंच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जिसमें हरपुरकोटवा के वार्ड 6, शेखपुरा के वार्ड 6, पियाउर के वार्ड 2, सहुली के वार्ड 5 व रजनपुरा का वार्ड 5 शामिल है।

वहीं 61 पंच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इन सदस्यों में लहेजी के वार्ड 4, 15, उसरी खुर्द के वार्ड 3, 5, 7, 8 पियाउर के वार्ड 1, 2, 3, 5, 6,11 तेलकथू के वार्ड 1, 2, 5, 8, 9, 12 पकड़ी के 4, 5, 6, 11, 15 गायघाट के वार्ड 2, 3, 12 रजनपुरा के वार्ड 1, 2, 3, 7, 8, 9,10,11,12 फलपुरा के 2, 5, 6, 7, 14, 15 हरपुरकोटवा के 4, 5, 7, 8 सहुली के 5, 6, 8,12, 15, 16 मन्द्रापाली के वार्ड 2 शेखपुरा के वार्ड 1, 2, 3, 4, 5, 6, 10,11, 12 वार्ड के पंच सदस्य निर्विरोध घोषित हुए हैं। वहीं पियाउर पंचायत के वार्ड 12, पकड़ी के वार्ड 7, हरपुरकोटवा के वार्ड 6, मन्द्रापाली के वार्ड 3, 7 रजनपुरा के वार्ड 4, 5 के पंच सदस्य के आवेदन की स्वीकृति नहीं मिल सकी है। कुछ वार्डों में पंच सदस्यों के आवेदन की स्वीकृति नहीं मिलने से वार्ड के पंच सदस्य का पद रिक्त रहेगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024