हुसैनगंज: मुखिया व वार्ड सहित बीस प्रत्याशियों का नामांकन अस्वीकृत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से कुल 1356 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। जिसमें मुखिया पद से 140, सरपंच के लिए 93, बीडीसी के लिए 118, वार्ड सदस्य के पद के लिए 728 व पंच सदस्य के पद के लिए 277 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। शनिवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के दौरान विभिन्न खामियों को देखते हुए 20 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द किए गए।

इसमें मुखिया पद के लिए छाता पंचायत के एक प्रत्याशी का नामांकन अस्वीकृत हुआ। वहीं वार्ड सदस्य के 13 एवं पंच सदस्य के छह प्रत्याशियों के नामांकन अस्वीकृत हुए। इस तरह कुल स्वीकृत आवेदनों की संख्या 1336 रह गई है। सोमवार को नामांकित प्रत्याशियों के नाम वापसी की अंतिम तिथि है जिसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। इसी बीच प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क व चुनावी गीतों के माध्यम से मतदाताओं के बीच अपनी पैठ बनाने में लगे हुए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026