परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के रजनपुरा गांव के समीप सिसवन-सिवान मुख्य पथ पर शनिवार की सुबह बदमाशों ने एक युवक को हथियार का भय दिखा उसके पास से सोने की चेन तथा दो मोबाइल लूट लिया। इस मामले में पीड़ित सिसवन निवासी शोभित पांडेय ने ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
शोभित पांडेय ने बताया कि शनिवार को गांव के एक युवक के साथ अपनी बाइक से किसी कार्य से सिवान जा रहा था तभी रजनपुरा गांव के समीप दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने रोक लिया । इसके बाद हथियार का भय दिखा गाली गलौज तथा मारपीट करते हुए गले से सोने की चेन तथा मेरा तथा मेरी बाइक पर बैठे युवक की मोबाइल लूट कर चैनपुर की ओर फरार हो गए। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…