परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया प्रखंड में हुई मतगणना के दौरान तेतहली पंचायत के वार्ड संख्या एक से श्रीमती देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमित्रा देवी 43 मतों से पराजित किया। श्रीमती देवी को 122 मत प्राप्त हुए जबकि सुमित्रा देवी को 79 मत प्राप्त हुए थे। वहीं कुड़वा पंचायत के वार्ड 11 में वार्ड सदस्य पद पर राजेंद्र सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी रामजन्म सिंह को 56 मतों से पराजित किया। राजेंद्र सिंह को 156 मत प्राप्त हुए जबकि रामजन्म सिंह को 56 मत प्राप्त हुए थे। वहीं भोपतपुर पंचायत में वार्ड 11 में पंच पद के लिए उषा देवी देवी आठ मतों से विजयी घोषित हुई।
उन्हें 124 मत प्राप्त हुए, जबकि शीला देवी को 116 मत प्राप्त हुए। वहीं भोपतपुर पंचायत के वार्ड संख्श में में निर्विरोध राजरानी, औराई पंचायत के वार्ड संख्या आठ से पंच पद पर रामरती देवी, राछोपाली के वार्ड संख्या नौ से कमलावती देवी, तेतहली पंचायत वार्ड संख्या सात में पंच पद पर कलावती देवी, कुड़वा वार्ड आठ में शैल देवी, कुड़वा के वार्ड सात के कुसुम देवी, हथिगाई पंचायत के वार्ड 13 के आरती देवी निर्विरोध घोषित की गई। सभी को बीडीओ प्रणव कुमार गिरि और बीपीआरओ सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र का वितरण किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…