परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुरा निवासी अजय सोनी की पत्नी रंभा देवी की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना 25 जनवरी की शाम की बताई जा रही है। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रंभा अपने पति के साथ 23 जनवरी को दिल्ली स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी।
25 जनवरी को अलीपुर थाना अंतर्गत राधाकृष्णन मंदिर व विक्टोरिया पैलेस के समीप सड़क पार कर रही थी तभी एक अनियंत्रित वाहन ने धक्का मार दिया इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका को एक पुत्र व एक पुत्री है। इस घटना के बाद हसनपुरा में शोक का माहौल है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…