भगवानपुर हाट: जिप अध्यक्ष ने किया विद्यालय के जीर्णोद्धार व चारदीवारी का उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट ब्रह्मस्थान पंचायत के हिलसड़ टोला स्थित नया प्राथमिकी विद्यालय भवन एवं चारदीवारी के जीर्णोद्धार का उद्घाटन जिप अध्यक्ष संगीता देवी ने गुरुवार को फीता काटकर किया। ज्ञात हो कि इस विद्यालय के जीर्णोद्धार व चारदीवारी का निर्माण जिला पार्षद सुशील कुमार डब्लू के अनुशंसा पर षष्टम वित्त राज्य आयोग के तहत लगभग साढ़े सात लाख रुपये की लागत से कराया गया है। उद्घाटन के बाद जिप अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को पोशाक, साइकिल सरकार के स्तर से मुहैया करा अमीर एवं गरीब की खाई को पाट समानता लाने का काम किया है।

इससे पूरे प्रदेश की गांवों के गरीबों की बस्ती के बच्चे भी स्कूल ड्रेस पहल साइकिल से शिक्षा ग्रहण करने विद्यालय जा रहे हैं। जिला पार्षद सुशील कुमार डब्लू ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया शमीम अख्तर तथा संचालन शिक्षक डा. सुमन कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम को बीडीओ डा. कुंदन, प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान, पूर्व प्रमुख लखन मांझी जिला पार्षद रेणु यादव, मौलाना नूरुद्दीन अंसारी आदि ने संबोधित किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026