हसनपुरा: हजरत मखदूम सैयद मीर अब्दुल मलिक का सालाना उर्स की तैयारी पूरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के उसरी बुर्जुग स्थित महबूब औलिया हजरत मखदूम सैयद मीर अब्दुल मलिक के मजार का सालाना उर्स बुधवार की शाम मनाया जाएगा। इस मौके पर विविध कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें प्रसिद्ध उलेमा शिरकत कर अपनी अपनी कलाम पेश करेंगे। इसके पहले सैयद मीर अब्दुल मलिक के मजार पर चिराग रौशन कर अकीदत के साथ चादरपोशी की जाएगी। वहीं चादरपोशी के बाद जलसे में मौलाना सैयद नाहिद अहमद हैदरी, फहीम रजा खान शम्सी, अहमद रजा नूरानी चतुर्वेदी, एजाज अहमद मिस्बाही, मजहर बलियावी सहित दर्जनों उलेमाओं द्वारा कलाम पेश किया जाएगा। इस मौके पर मजार को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

इस जलसे के खादिम मोहम्मद नसीरुद्दीन शाह सहित स्थानीय उर्स कमेटी के लोगों द्वारा मजार की साफ सफाई व लाइटिंग के अलावा अन्य तैयारियां की जा चुकी है। यह उर्स मुकद्दस दो दिवसीय है। बुधवार को जलसा का प्रोग्राम होगा तथा गुरुवार की रात दो गोला कव्वाली का प्रोग्राम किया जाएगा। इसमें यूपी के गाजीपुर के इश्तेयाक भारती तथा इशुपुर के विजय प्रवाज बीच मुकाबला होगा। इस उर्स मुकद्दस के मौके पर अरंडा, सेमरी, पियाउर, गायघाट, धनवती, लालनचक उसरी खुर्द, उसरी बुजुर्ग, शेखपुरा, खाजेपुर, सरैयां, निजामपुर, हसनपुरा के अलावा विभिन्न गांवों के लोग शामिल होंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026